स्टेट कराटे एसोसिएशन  के दोबारा संयुक्त सचिव बने मुकेश मिश्रा

स्टेट कराटे एसोसिएशन के दोबारा संयुक्त सचिव बने मुकेश मिश्रा

संक्षेप:

दरभंगा के प्रसिद्ध कराटे प्रशिक्षक मुकेश मिश्रा को दूसरी बार बिहार राज्य कराटे संघ का संयुक्त सचिव चुना गया है। पटना में हुई बैठक में सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। मुकेश ने कराटे को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने...

Sep 04, 2025 04:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

दरभंगा। जिले के प्रसिद्ध कराटे प्रशिक्षक मुकेश मिश्रा दूसरी बार स्टेट कराटे एसोसिएशन ऑफ बिहार के संयुक्त सचिव चुने गए है। इससे कराटे खिलाड़ियों में हर्ष का माहौल है। पटना में हुए कराटा एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से संघ के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। जिसमें सुरज कुमार अध्यक्ष और मुकेश मिश्रा संयुक्त सचिव निवार्चित हुए है। उन्होंने कराटे खेल को नई ऊंचाई तक पहुंचाने का संकल्प जताया है। साथ ही खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की बात कही। कराटे संघ पदाधिकारी संजीव वर्मा, पल्लवी श्रीवास्तव, जगतानंद शर्मा आदि ने बधाई दी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।