निर्माणाधीन योजनाओं में लाएं तेजी
बिहार के सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने दरभंगा जिले की मौलिक समस्याओं और सरकारी योजनाओं की प्रगति पर बैठक की। उन्होंने जल संकट, ओलावृष्टि से किसानों की सहायता, दरभंगा एम्स और औद्योगिक बोर्ड की स्थापना जैसे मुद्दों पर चर्चा की। नए विकास कार्यों में तेजी लाने और नई योजनाओं के लिए प्रस्ताव भेजने का आग्रह किया।

बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। जिले की मौलिक समस्याओं तथा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं में प्रगति लाने के लिए सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने मंगलवार को प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय के साथ उनके कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक कर योजनाओं की विंदुवार समीक्षा की। सांसद ने जिले में जल संकट का स्थाई समाधान, ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकारी सहायता, निर्माणाधीन दरभंगा एम्स, दरभंगा में पटना हाईकोर्ट बेंच की स्थापना, दरभंगा में बंद पड़े सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में इनडोर सेवा शुरू करने, दरभंगा में औद्योगिक बोर्ड की स्थापना, दरभंगा में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल मैदान, लनामिवि के दूरस्थ शिक्षा केंद्र को शीघ्र शुरू करने तथा दरभंगा के दोनों विश्वविद्यालयों को केंद्रीय विवि का दर्जा देने पर चर्चा हुई।इसके
अलावा महिला प्रौद्योगिकी संस्थान का जीर्णोद्धार, पश्चिमी कोसी तटबंध के सुदृढ़ीकरण, रामनगर आईटीआई से सहरसा तथा नए ग्रीनफील्ड हाईवे, दरभंगा एयरपोर्ट का नामकरण बाबा विद्यापति के नाम पर करने, निर्माणाधीन आरोबी तथा एलिवेटेड सड़क की प्रगति जैसे मुद्दों पर विस्तार से समीक्षा करते हुए निर्माणाधीन परियोजनाओं के काम में तेजी लाने की पहल करने का आग्रह किया तथा नई योजनाओं के लिए विभागीय स्तर पर प्रस्ताव एवं पहल का आग्रह किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


