प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी
दरभंगा में सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने रविवार को अलीनगर विस क्षेत्र के बूथ संख्या 83 पर पीएम मोदी के मन की बात को सुना। उन्होंने इसे जीवंत विरासत साझा करने का सशक्त माध्यम बताया। बेनीपुर में भी...

दरभंगा। सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने रविवार को अलीनगर विस क्षेत्र के महथौर में बूथ संख्या 83 पर पीएम के मन की बात सुनी। सांसद ने कहा कि पीएम के मन की बात जीवंत विरासत को साझा करने का सशक्त माध्यम है। मौके पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह, अनिल वर्मा, धनपति ठाकुर, गंगाराम सहनी, रामनाथ सहनी, अश्विनी सारंगी, टनटन ठाकुर, पंकज कंठ, ब्रजेश झा, गंगाराम यादव, भगवान झा, ललकांत झा, मुनींद्र यादव, अवधेश झा, निभा देवी, रिंकू देवी, रजनीश सुंदरम आदि थे। कटवासा में सुनी गई पीएम के मन की बात
बेनीपुर। विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 117वें संस्करण को सुना गयाी। बूथ संख्या 145 कटवासा में बूथ अध्यक्ष गजेंद्र यादव के नेतृत्व मन की बात को सुना गया। रविंद्र यादव, राम शरण यादव, सुखी राम, नन्दलाल यादव, राम प्रकाश यादव, सेखा देवी, उपेंद्र पासवान, अजीत कुमार, रघुवीर यादव, गंगा यादव, कामेश्वर यादव, ध्यानी पासवान, सुरेन्द्र यादव, जयमाला देवी आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।