एकजुट हो चुनौतियों का करें सामना
दरभंगा में सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी चुनौतियों का सामना करने की अपील की। भाजपा के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कई पार्टी नेताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

दरभंगा। सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी चुनौतियों का सामना करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर सक्रिय रहें। वे सोमवार को भाजपा के स्थापना दिवस पर जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत जिला अध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण मन्ना व सांसद डॉ. ठाकुर ने पार्टी का ध्वज फहराकर की। हायाघाट के पूर्व विधायक अमरनाथ गामी ने कहा कि भाजपा विचार आधारित संगठन है, जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए निरंतर कार्य कर रहा है।मौके
पर जिला प्रभारी उमेश कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी, राजमंगल ठाकुर, सत्य प्रकाश झा, रंगनाथ ठाकुर, समीर वर्मा, पूर्व महापौर गौरी पासवान, जिला महामंत्री सुजीत मल्लिक, संतोष पोद्दार, जिला उपाध्यक्ष राजू तिवारी, सोनी पूर्वे, विकास चौधरी, सुनील चौधरी, श्रवण कुमार मिश्रा, संगीता साह, जिला मंत्री मीरा मेहता, राहुल पासवान, बालेंदु झा, सचिन जैन, रिंकी देवी, जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी, अविनाश कश्यप आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


