बरसात से पहले पूरा करें नाला निर्माण: सांसद

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

स्थानीय सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने बलभद्रपुर स्थित कार्यालय में बुडको अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने दरभंगा में जल-नल योजना और ड्रेनेज सिस्टम की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। सांसद ने निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने का आदेश दिया और कहा कि प्रगति रिपोर्ट हर सप्ताह भेजी जाए।

बरसात से पहले पूरा करें नाला निर्माण: सांसद

बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने सोमवार को बलभद्रपुर स्थित संसदीय कार्यालय कक्ष में बुडको अधिकारयों के साथ बैठक कर निर्माणाधीन योजनाओं की समीक्षा की। दरभंगा शहर में बरसात तथा आसन्न जलजमाव को ध्यान में रखते हुए निर्माणाधीन वाटर ड्रेनेज सिस्टम को व्यवस्थित करने के लिए नाला निर्माण तथा जल-नल योजना की धीमी प्रगति पर सांसद ने गहरी नाराजगी जताई।सांसद ने अधिकारयों को चेतावनी देते हुए कहा कि इन निर्माण कार्यों समय से पूर्व पूरा करना आवश्यक है। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता पर अधिकारियों को चिन्हित कर करवाई के लिए लिखा जाएगा।

सांसद ने नगर निगम के 17 वार्डों में जल-नल योजना के लिए 188 किमी में 138 करोड़ की लागत से निर्मात कार्यों के साथ 65 करोड़ की लागत से चल रहे शहर के गंगासागर, हराही तथा दिग्घी तालाबों के सौंदर्यीकरण के कार्य तथा 65 करोड़ की लागत से दिल्ली मोड़ स्थित आधुनिक बस स्टैंड तथा 9.50 करोड़ की लागत के मोक्षधाम के संबंध में विस्तार से जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि इस मुद्दे पर प्रगति कार्यों की हर सप्ताह रिपोर्ट भेजें। इस बैठक में बुडको के कार्यपालक अभियंता अभय पांडे, सहायक अभियंता राकेश साफी, सहायक प्रोजेक्ट डायरेक्टर रीना कुमारी सहित वार्ड पार्षद बिट्टू चौधरी, विकास चौधरी व कोमल कुमार थे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।