
इस माह बनाएं 1.25 लाख आयुष्मान कार्ड : डीएम
दरभंगा में डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा करते हुए 1.25 लाख आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश दिया। जिला ने राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच और स्वास्थ्य संस्थानों की सफाई पर भी ध्यान दिया गया।
दरभंगा। समाहरणालय सभागार में शनिवार को डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों, सेवाओं एवं योजनाओं की प्रगति की मासिक समीक्षात्मक बैठक हुई। इसमें डीएम ने सर्वप्रथम आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा करते हुए माह के अंत तक 1.25 लाख आयुष्मान कार्ड अनिवार्य रूप से बनाने का निर्देश दिया। आयुष्मान कार्ड में जिला का राज्य स्तर पर तीसरा स्थान है। डीएम ने प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। अभी तक 19.5 लाख से अधिक सुपात्र जिलेवासियों को इससे जोड़ा गया है। डीएम ने निर्देश दिया कि सभी गर्भवती महिलाओं को आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से चिन्हित कर उनकी नियमित एवं मासिक एएनसी जांच सुनिश्चित की जाए।
स्वास्थ्य संस्थानों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सक रोस्टर ड्यूटी, प्रसव कक्ष में कार्यरत स्टाफ, एएनएम एवं पैरामेडिकल स्टाफ का अद्यतन रोस्टर डिस्प्ले साइन बोर्ड (अनिवार्य) लगाने का निर्देश दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




