Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsMithila University Hosts Successful Youth Festival 2025-26 PG Athletics Wins Overall Championship
इंटर कॉलेज युवा महोत्सव में पीजी एथलेटिक्स ओवरऑल चैंपियन

इंटर कॉलेज युवा महोत्सव में पीजी एथलेटिक्स ओवरऑल चैंपियन

संक्षेप:

दरभंगा में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय का चार दिवसीय इंटर कॉलेज युवा महोत्सव ‘अनंतनाद’ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पीजी एथलेटिक्स ने 124 अंक प्राप्त कर ओवरऑल चैंपियनशिप जीती, जबकि सीएम कॉलेज 82 अंकों के साथ उपविजेता रहा। महोत्सव का समापन समारोह कुलानुशासक डॉ. विजय कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

Jan 13, 2026 08:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में चार दिवसीय इंटर कॉलेज युवा महोत्सव 2025-26 ‘अनंतनाद’ मंगलवार को समारोहपूर्वक संपन्न हो गया। पीजी एथलेटिक्स महोत्सव का ओवरऑल चैंपियन रहा, जबकि दूसरे स्थान पर रही सीएम कॉलेज को उपविजेता का खिताब मिला। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के पीजी एथलेटिक्स को सर्वाधिक 124 अंक मिले। म्यूजिक, डांस तथा लिटरेरी इवेंट्स में पीजी एथलेटिक्स पहले स्थान पर रहा, जिस कारण ओवरऑल चैंपियन का खिताब हासिल करने में सफल रहा। सीएम कॉलेज 82 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। फाईन आर्ट इवेंट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाला एमएलएसएम कॉलेज कुल 73 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

थियेटर इवेंट्स का विजेता डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम डब्ल्यूआईटी 50 अंकों के साथ चौथे स्थान पर, जबकि कुल 22 अंकों के साथ वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर महोत्सव में पांचवे स्थान पर रहा। जुबली हॉल में कुलानुशासक डॉ. विजय कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित समापन समारोह में टोली प्रबंधकों एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति प्रो. समरेन्द्र प्रताप सिंह ने प्रतिभागियों को बधाई एवं आशीर्वाद देते हुए कहा कि यूथ फेस्टिवल के आयोजन से छात्र-छात्राओं का शारीरिक एवं मानसिक उत्थान होता है। कलाकारों एवं खिलाड़ियों को सरकार नौकरियां भी दे रही हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से कहा कि वे आगे भी अपनी तैयारी जारी रखें, ताकि यूथ फेस्टिवल के जोनल एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में जाकर अपने परिवार तथा विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर सकें और अपने जीवन में सफलताएं भी प्राप्त कर सकें। सिंडिकेट सदस्य डॉ. बैजनाथ चौधरी बैजू ने विश्वविद्यालय एवं यूथ फेस्टिवल प्रतियोगिता के इतिहास एवं महत्त्व पर चर्चा की। मीना झा ने युवाओं से खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। साइंस डीन प्रो. दिलीप चौधरी ने कहा कि युवा हमारे राज्य एवं देश के लिए बड़ी शक्ति है। उनके बिना देश का उत्थान संभव नहीं है। फाइन आर्ट डीन प्रो. लावण्य कीर्ति सिंह काव्या ने महोत्सव में प्रतिभागियों की प्रस्तुति को सराहा। अमृत कुमार झा ने कहा कि इस आयोजन से अनेक नई प्रतिभाएं सामने आयी हैं। इनके साथ शीघ्र ही जोनल यूथ फेस्टिवल के लिए हम लोग तैयारी प्रारंभ कर देंगे। अध्यक्षता करते हुए कुलानुशासक प्रो. विजय कुमार यादव ने कहा कि भारत में करीब 53 फीसदी आबादी युवाओं की है, जिनपर देश का भविष्य निर्भर है। आज खेल के माध्यम से छात्र विश्व स्तर पर प्रतिष्ठा प्राप्त कर रहे हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष सह डब्ल्यूआईटी निदेशक प्रो. अजय नाथ झा ने कहा कि जो सही मेहनत करते हैं, वे कभी पीछे नहीं रहते। परिश्रम का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए आयोजन सचिव डॉ. प्रियंका राय ने कार्यक्रमों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि कलाकार कभी भी अहंकारी नहीं हो सकते हैं। युवा महोत्सव में सीएम कॉलेज, सीएम साइंस कॉलेज, केएस कॉलेज, एमएलएसएम कॉलेज, एमके कॉलेज, मिल्लत कॉलेज, पीजी एथलेटिक्स, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम डब्ल्यूआईटी, सब डिविजनल डिग्री कॉलेज, समस्तीपुर वीमेन्स कॉलेज, बीआरबी कॉलेज, आरएनएआर कॉलेज, आरबी कॉलेज, जीडी कॉलेज, आरके कॉलेज, आदि के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;