एमएसयू की न्याय यात्रा पहुंची बिरौल

Apr 05, 2026 06:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

बिरौल में मिथिला स्टूडेंट यूनियन द्वारा 'न्याय यात्रा' का आयोजन किया गया। प्रदेश सचिव नवीन सहनी ने बंद चीनी मिलों और पलायन के मुद्दों पर आवाज उठाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्याभूषण ने सांसदों और सरकार पर तीखा हमला किया। रोजगार के अभाव में युवा पलायन को मजबूर हैं। यूनियन ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान न होने पर जनआंदोलन किया जाएगा।

एमएसयू की न्याय यात्रा पहुंची बिरौल

बिरौल। मिथिला स्टूडेंट यूनियन की ओर से जारी ‘न्याय यात्रा’ ने प्रखंड कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे प्रदेश सचिव नवीन सहनी ने बंद चीनी मिलों, जर्जर अस्पतालों और पलायन के मुद्दे से लोगों को अवगत कराते हुए जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध जमकर आवाज उठायी।  राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्याभूषण ने स्थानीय सांसद और सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सवाल किया कि दरभंगा एम्स का निर्माण अब तक क्यों लटका है और आईटी पार्क में कंपनियां कब आएंगी? उन्होंने कहा, सांसद और विधायक केवल शिलान्यास की राजनीति कर रहे हैं, जबकि धरातल पर अशोक पेपर मिल और जूट मिलें आज भी बंद पड़ी हैं।

अब जनता वादा नहीं, हिसाब मांग रही है। राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र कुमार ने कहा कि रोजगार के अभाव में मिथिला के युवा पलायन को मजबूर हैं। वहीं, नवीन साहनी ने क्षेत्र की जनता के समर्थन को बदलाव का संकेत बताया। बैठक में सड़क, बिजली और नल-जल योजना की विफलता पर भी चर्चा हुई। मौके पर अभिषेक यादव, अंकित आजाद और विपिन झा सहित बड़ी संख्या में छात्र व युवा मौजूद थे। यूनियन ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान न होने पर उग्र जनआंदोलन किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।