मिथिला लोक उत्सव 28 फरवरी और एक मार्च को

Jan 29, 2026 11:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

दरभंगा में डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में मिथिला लोक उत्सव 2025-26 की बैठक हुई। उत्सव 28 फरवरी और 1 मार्च को आयोजित होगा, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और खेल गतिविधियां शामिल हैं। स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी और मिथिला पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा।

मिथिला लोक उत्सव 28 फरवरी और एक मार्च को

दरभंगा, नगर संवाददाता। डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को मिथिला लोक उत्सव 2025-26 को लेकर बैठक हुई, जिसमें उत्सव के आयोजन की तिथि, स्थल, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मिथिला लोक उत्सव का आयोजन 28 फरवरी एवं एक मार्च को किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां ऑडिटोरियम में तथा खेल एवं अन्य गतिविधियां नेहरू स्टेडियम (पोलो मैदान) में आयोजित होगी। उत्सव के दौरान मिथिला की समृद्ध लोक परंपरा, कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न विधाओं के उत्कृष्ट कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा।

साथ ही सर्वभाषा कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न भाषाओं के कवि अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। यह भी निर्णय लिया गया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने वाले कलाकार अपना आवेदन ऑडिटोरियम में 16 फरवरी तक जमा करेंगे। कार्यक्रम में नौकायन प्रतियोगिता, कबड्डी प्रतियोगिता एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही सभी विभागों की ओर से अपने-अपने सूचना एवं प्रदर्शनी स्टॉल लगाए जाएंगे। डीएम ने कहा कि इसमें स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाए, जिससे उन्हें मंच व पहचान मिल सके। इसके अतिरिक्त मिथिला पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन दीवारों पर पेंटिंग के माध्यम से करने का निर्णय लिया गया, जिससे पारंपरिक मिथिला चित्रकला को प्रोत्साहन मिले। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियां समयबद्ध, समन्वित एवं प्रभावी ढंग से पूरी की जाए, ताकि मिथिला लोक उत्सव 2025-26 को भव्य, सुव्यवस्थित एवं यादगार बनाया जा सके। बैठक में अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सलीम अख्तर, अपर समाहर्ता विभागीय जांच राकेश कुमार, सदर एसडीओ विकास कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद, वरीय उप समाहर्ता वृषभानु चंद्रा, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी चंदन कुमार सहित सदस्य कमलाकांत झा, नवीन सिन्हा, जितेंद्र कुमार सिंह व राम बुझावन यादव उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;