सिमरी: हमले में मां व बेटी गंभीर रूप से जख्मी
सिमरी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म में असफल होने के बाद आरोपितों ने पीड़िता और उसकी मां पर हमला कर दिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता की मां ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें छह नामजद आरोपित हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शैलेन्द्र कुमार, सिंहवाड़ा। सिमरी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म में असफल होने के बाद आरोपितों ने हमला कर दिया। इस हमले में पीड़िता एवं उसकी मां जख्मी हो गई। दोनों को इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची सिमरी पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है। इस मामले में लड़की की मां ने सिमरी थाने में दुष्कर्म के प्रयास, मारपीट एवं जातिसूचक गाली देते हुए मुंह पर थूकने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें रसूलपुर निवासी प्रिंस कुमार यादव, नीतीश यादव, रामप्रकाश यादव, राम आवेश यादव व मोहन यादव सहित छह लोगों को नामजद किया है।
महिला ने बताया है कि उसकी पुत्री घर से बगीचे में शौच के लिए गई थी। सुनसान जगह पर लड़की को अकेली पाकर आरोपी प्रिंस कुमार यादव एवं नीतीश यादव ने उसे पकड़ लिया। जबरदस्ती करने के दौरान उसके कपड़े फाड़ दिए। लड़की ने जब हल्ला शुरू किया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आते देख दोनों आरोपी बगीचे से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने पर लड़की की मां लड़की को लेकर सिमरी थाने के लिए रवाना हुई, लेकिन रास्ते में ही दोनों आरोपितों सहित अन्य आरोपितों ने घेरकर मां-बेटी पर हमला कर दिया। इस हमले में नाबालिग लड़की सहित उसकी मां जख्मी हो गई। मौके पर पहुंची डायल 112 नंबर की पुलिस ने दोनों को सिंहवाड़ा सीएचसी भिजवाया। घटना की जानकारी मिलते ही सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


