नरौछ में दूध कारोबारी की हत्या
जाले। जाले थानाक्षेत्र के नरौछ गांव में शत्रुघ्न यादव के 45 वर्षीय पुत्र सतीश यादव की हत्या कर दी गई है। उसके शरीर पर गहरे चोट के निशान हैं। इससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसकी पीट पीटकर हत्या...
जाले थानाक्षेत्र के नरौछ गांव में शत्रुघ्न यादव के 45 वर्षीय पुत्र सतीश यादव की हत्या कर दी गई है। उसके शरीर पर गहरे चोट के निशान हैं। इससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसकी पीट पीटकर हत्या की गई है। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार वह दूध संग्रह का कारोबार करता था। वह 16 जुलाई की रात साढ़े सात बजे दूध संग्रह करने के लिए निकला था। जब वह घर नहीं लौटा तो उसके परिजन उसके मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया। मोबाइल फोन पर रिंग होता रहा, लेकिन उसने नहीं रिसीव किया। उसके घर के पास मंगलवार की सुबह उसका शव पड़ा हुआ मिला। मुखिया राघवेन्द्र प्रसाद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि वारदात से संबंधित सूचना पुलिस को दी गई। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है।