Darbhanga News: जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में प्रबंधन की है आवश्यकता : प्रो. दास

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

Darbhanga News: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में MBA 2026-28 सत्र के छात्रों का दीक्षारम्भ कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि प्रो. बीबीएल दास ने प्रबंधन की आवश्यकता और छात्रों को अच्छे प्रबंधक बनने के लिए प्रेरित किया। विभागाध्यक्ष डॉ. राजकुमार साह ने छात्रों का स्वागत किया और संसाधनों का समुचित लाभ लेने का आह्वान किया।

Darbhanga News: जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में प्रबंधन की है आवश्यकता : प्रो. दास

Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। प्रबंधन की आवश्यकता जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में है। समय प्रबंधन, वित्त प्रबंधन, उपलब्ध संसाधनों का समुचित प्रबंध कर सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करने का प्रयास हम सभी करते हैं।

मुख्य अतिथि का संबोधन

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन विभाग में एमबीए के नए सत्र 2026-28 के छात्रों के दीक्षारम्भ कार्यक्रम में पूर्व विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष प्रो. बीबीएल दास ने उक्त बातें कही। बतौर मुख्य अतिथि छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रो. दास ने कहा कि प्रबंधन में मास्टर डिग्री प्राप्त कर आप सभी भविष्य में अच्छे प्रबंधक बन राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें, ताकि देश 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त कर सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष सह निदेशक डॉ. राजकुमार साह ने छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए उनका मागदर्शन भी किया। उन्होनें छात्र-छात्राओं से विभाग में उपलब्ध संसाधनों का समुचित लाभ लेने, वर्ग में शत प्रतिशत सहभागिता तथा विभागीय मूल्यों का संवहन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ

इस अवसर पर विभाग के सभी संकाय सदस्यों से छात्र-छात्राओं का परिचय कराया गया। डॉ. संजय कुमार झा ने छात्रों को जीवन की नई शुरुआत और लक्षित मंजिल प्राप्त करने की शुभकामना व्यक्त की। विभागीय पुस्तकालय तथा अन्य संबंधित जानकारी पुस्तकालय प्रभारी डॉ. आशीष कुमार झा ने दी। विभागीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ।

कार्यक्रम का संचालन

आरंभ में डॉ. निर्मला कुशवाहा ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया। डॉ. संजय कुमार ठाकुर ने छात्र-छात्राओं के समक्ष विभाग का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया। छात्रों की उपस्थिति प्रो. श्याम कुमार ने ली। कार्यक्रम का संचालन शोधार्थी पायल कुमारी, जबकि धन्यवाद ज्ञापन एमबीए कार्यक्रम के उप निदेशक डॉ. दिवाकर झा ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विभागीय शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी, शोधार्थी एवं नव नामांकित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे。

प्रश्नोत्तर

यह कार्यक्रम कहां आयोजित किया गया था?
यह कार्यक्रम ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन विभाग में आयोजित किया गया था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsदरभंगाDarbhanga News: जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में प्रबंधन की है आवश्यकता : प्रो. दास