माधेश्वर परिसर में शिव भक्तों की भीड़
महाशिवरात्रि के अवसर पर दरभंगा के माधेश्वर महादेव मंदिर में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। पुरुषों और महिलाओं की अलग-अलग कतारें लगी थीं। दर्शन-पूजन के लिए भक्तों को घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं, तारडीह में अखंड हरिनाम संकीर्तन से भक्तिमय माहौल बना रहा। महंत शशिनाथ ने इस दिन को शिव के प्रति आस्था का प्रतीक बताया।

दरभंगा। महाशिवरात्रि के मौके पर रविवार को माधेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुरुष और महिला शिवभक्तों की अलग-अलग कतार लगी थी। इसे व्यवस्थित करने के लिए वहां पुलिस बल को तैनात किया गया था। महादेव के दर्शन-पूजन करने के लिए अलसुबह से देर शाम तक शिवभक्तों की भीड़ लगी रही। भारी भीड़ के कारण शिवभक्तों को दर्शन-पूजन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। इस दौरान मंदिर परिसर के बाहर लगी अस्थायी दुकानों में लोगों ने जमकर खरीदारी भी की। अखंड हरिनाम संकीर्तन से इलाका भक्तिमय तारडीह। महाशिवरात्रि पर आयोजित अखण्ड हरिनाम संकीर्तन व पूजा-अर्चना से आसपास का इलाका भक्ति रस की अविरल धारा में डुबकी लगा रहा है।
तारडीह स्थित भोलेश्वर नाथ मंदिर, पोखरभिण्डा के गंगेश्वर नाथ महादेव मंदिर, विदेश्वर धाम मंदिर सहित कई महादेव मंदिरों में कथा, प्रवचन, संकीर्तन व पूजा- पाठ से इलाका गुंजायमान हो रहा है। हरिद्वार के महंत शशिनाथ सरस्वती ने कहा कि महाशिवरात्रि भगवान शिव के प्रति निश्छल आस्था और भक्ति की चरम अभिव्यक्ति का दिन है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



