4.94 लाख की शराब जब्त

Mar 03, 2026 01:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

लहेरियासराय में एक मार्च को छापेमारी के दौरान 353 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। ड्रोन के जरिए 235 लीटर चुलाई शराब और 8215 किलो जावा महुआ भी जब्त किया गया। सुपौल बाजार में सुरक्षा के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसमें अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

4.94 लाख की शराब जब्त

लहेरियासराय। बहादुरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अम्माडीह से गत एक मार्च को छापेमारी के दौरान 353 से अधिक लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इस संबंध में अज्ञात के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। इसके अतिरिक्त ड्रोन के माध्यम से की गई छापेमारी में 235 लीटर चुलाई शराब तथा 8215 किलो जावा महुआ बरामद किया गया, जिसे नष्ट कर दिया गया। जब्त शराब का अनुमानित मूल्य लगभग 4.94 लाख आंका गया है। फ्लैग मार्च निकाला बिरौल। एसडीओ शशांक राज एवं एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के संयुक्त नेतृत्व में सोमवार की संध्या सुपौल बाजार क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च के साथ थानाध्यक्ष चंद्रमणि, बीडीओ प्रदीप कुमार झा सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे। इस दौरान अधिकारियों ने पैदल मार्च कर प्रमुख चौक-चौराहों पर रुककर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आम लोगों से सीधे संवाद किया। एसडीपीओ ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार का हुड़दंग, जबरन रंग लगाने या अफवाह फैलाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।