पांचवें सेमेस्टर में 120 घंटे की इंटर्नशिप अनिवार्य : प्रो. मुश्ताक

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग और एलएन मिथिला विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार, स्नातक छात्रों के लिए पांचवें सेमेस्टर में 120 घंटे की इंटर्नशिप अनिवार्य कर दी गई है। इस पर चार क्रेडिट दिए जाएंगे और छात्रों के परिणाम इसी के आधार पर जारी होंगे। सभी विभागाध्यक्षों को छात्रों के लिए इंटर्नशिप की व्यवस्था करनी होगी।

पांचवें सेमेस्टर में 120 घंटे की इंटर्नशिप अनिवार्य : प्रो. मुश्ताक

राजीव रंजन झा दरभंगा। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग और एलएन मिथिला विश्वविद्यालय की ओर से जारी नियमों के अनुसार स्नातक छात्रों के लिए पांचवें सेमेस्टर में 120 घंटे की इंटर्नशिप अनिवार्य है। इसके लिए छात्रों को चार क्रेडिट दिए जाएंगे और इसी के आधार पर उनके परिणाम जारी किए जाएंगे।ये बाचें प्रधानाचार्य प्रो. मुश्ताक अहमद ने सोमवार को आयोजित कॉलेज के सभी विभागाध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक में कही। बैठक इस मुद्दे पर विचार-विमर्श करने और ठोस कार्ययोजना तैयार करने के लिए प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में बुलायी गयी थी। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पांचवें सेमेस्टर के सभी छात्रों को इंटर्नशिप के लिए विभिन्न संस्थानों से संपर्क करने और अपनी रुचि के अनुसार इंटर्नशिप करने की स्वतंत्रता दी जानी चाहिए।यह

भी निर्णय लिया गया कि इंटर्नशिप के लिए व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों और तकनीकी शिक्षण संस्थानों को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रो. अहमद ने कहा कि सभी विभागाध्यक्षों को छात्रों से संपर्क करना चाहिए और उनकी इच्छा के अनुसार इंटर्नशिप की व्यवस्था करनी चाहिए ताकि हमारे कॉलेज के सौ प्रतिशत छात्र निर्धारित समय के भीतर इंटर्नशिप कर सकें। पहले चरण में सत्र 2023 से 2027 के छात्रों के लिए इंटर्नशिप आयोजित की जा रही है।बैठक में प्रो. मयंक श्रीवास्तव, डॉ. अनुपम कुमार सिंह, डॉ. आदित्य कुमार सिंह, डॉ. विजय सेन पांडे, डॉ. सुधांशु कुमार, डॉ. सुजीत कुमार झा, डॉ. मुहम्मद खालिद उस्मानी, डॉ. आलोक कुमार राय, डॉ. लालित शर्मा, डॉ. मोहम्मद अबसार आलम, डॉ. अखिलेश कुमार बिभु, डॉ. सुब्रतो कुमार दास और डॉ. अमलेंदु शेखर पाठक ने भाग लिया और इंटर्नशिप के संबंध में अपने सुझाव दिए। बहुत जल्द सभी विभागाध्यक्ष अपने छात्रों का एक समूह तैयार करेंगे और उनके लिए इंटर्नशिप की व्यवस्था करेंगे। ज्ञात हो कि इंटर्नशिप सौ अंकों की है और ये अंक उनके परिणामों में शामिल किए जाएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।