पांच घंटे तक मोबाइल के टावर पर चढ़ा रहा युवक
हावीडीह गांव में रामनारायण यादव के 30 वर्षीय पुत्र अमरजीत यादव ने पारिवारिक जमीन विवाद के कारण मोबाइल टावर पर चढ़कर लगभग पांच घंटे बिताए। अधिकारियों और पुलिस ने युवक को समझाने के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर इलाज कराया।

शशि प्रकाश,बहेड़ी। प्रखंड क्षेत्र के हावीडीह गांव में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गांव निवासी रामनारायण यादव के 30 वर्षीय पुत्र अमरजीत यादव एक मोबाइल कंपनी के टावर के ऊपरी हिस्से पर चढ़ गया। सुबह करीब 10 बजे टावर पर चढ़ा युवक लगभग पांच घंटे तक ऊपर बैठा रहा, जिससे आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई और क्षेत्र में कौतूहल का माहौल बना रहा। घटना की सूचना मिलते ही सीओ धनश्री वाला तथा थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों एवं परिजनों के सहयोग से युवक को नीचे उतारने का लगातार प्रयास किया।
काफी समझाने-बुझाने और आश्वासन के बाद युवक करीब तीन बजे टावर से नीचे उतरा। इसके बाद उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहेड़ी ले जाकर इलाज कराया गया। थाना में पूछताछ के दौरान अमरजीत यादव ने पारिवारिक जमीन विवाद से परेशान होकर टावर पर चढ़ने की बात बताई। अधिकारियों ने मामले के समाधान का आश्वासन दिया। बाद में पीआर बौंड भरवाकर युवक को उसके चाचा एवं भाई के साथ छोड़ दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


