ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार दरभंगाबढ़ते अपराध के खिलाफ माले-इंसाफ मंच का प्रतिवाद मार्च

बढ़ते अपराध के खिलाफ माले-इंसाफ मंच का प्रतिवाद मार्च

दरभंगा | हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में बढ़ते अपराध, हत्या, महिला उत्पीड़न आदि के खिलाफ...

बढ़ते अपराध के खिलाफ माले-इंसाफ मंच का प्रतिवाद मार्च
हिन्दुस्तान टीम,दरभंगाTue, 19 Jan 2021 03:18 AM
ऐप पर पढ़ें

दरभंगा | हिन्दुस्तान प्रतिनिधि

जिले में बढ़ते अपराध, हत्या, महिला उत्पीड़न आदि के खिलाफ सोमवार को भाकपा (माले) व इंसाफ मंच के संयुक्त बैनर तले पोलो मैदान से लहेरियासराय टावर तक प्रतिवाद मार्च निकाला गया। इस अवसर पर नीतीश सरकार व दरभंगा पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान सुरेंद्र सदा, दीपक चौरसिया व सफी आलम हत्याकांड की स्पीडी ट्रायल करवाने, हत्यारों को गिरफ्तार करवाने, बिशनपुर थाना कांड संख्या113/20 के अभियुक्तों को गिरफ्तार करने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रतिवाद मार्च का नेतृत्व इंसाफ मंच के नेयाज अहमद, भाकपा (माले) के देवेन्द्र कुमार, प्रिंस राज, हरि पासवान, प्रवीण यादव, शिवन यादव आदि कर रहे थे। लहेरियासराय टावर पर ऐपवा जिलाध्यक्ष साधना शर्मा की अध्क्षता में आयोजित सभा को सबोधित करते हुए इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद में कहा कि बिहार व दरभंगा जिला में अपराध की घटना में काफी वृद्धि हुई है। भाजपा-जदयू सरकार अपराधियों को सरक्षण दे रही हैं। इसके चलते अपराधियों का मनोबल और बढ़ गया है। उन्होंने जिला में बढ़ती हत्या की घटनाओं व हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने पर एसएसपी की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े किए। इस अवसर पर भाकपा (माले) जिला कमेटी सदस्य देवेन्द्र कुमार ने कहा कि सुरेंद्र सदा हत्याकांड के कई दिन हो गए लेकिन आज तक हत्यारा पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इसके कारण प्रशासन के खिलाफ स्थानीय स्तर पर लोगों में गुस्सा काफी बढ़ गया है। वही भाकपा (माले) जिला कमेटी सदस्य हरि पासवान में कहा कि दीपक चौरसिया का हत्यारा आज भी खुलेआम घूम रहा है, जिसके चलते आम लोगों में भय का माहौल है। ऐपवा जिलाध्यक्ष साधना शर्मा ने कहा कि लगातार दरभंगा में महिला उत्पीड़न की घटना बढ़ रही है। लेकिन जिला प्रशासन सोई हुई है। कमतौल, हरलाखी, दरभंगा शहर में महिला उत्पीड़न के मुकदमे में अभी तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अगर जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रतिवाद मार्च में आइसा जिलाध्यक्ष प्रिंस राज, सूर्य नारायण शर्मा, शिवन यादव, त्रिवेणी यादव, प्रवीण यादव, मिथिलेश भगत, रीता साह सहित कई लोग शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें