Darbhanga News: जाले:श्री राधाष्टमी महा महोत्सव का शुभारंभ
Darbhanga News: जाले में रतनपुर स्थित श्री चैतन्य कुटी में श्री राधाष्टमी महोत्सव की शुरुआत हुई। 16 सितंबर से हरिनाम संकीर्तन होगा। दूसरी ओर, राढ़ी में पांच युवकों पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने रवि महतो को गिरफ्तार किया। स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। रतनपुर स्थित प्रसिद्ध श्री चैतन्य कुटी में विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी मंगलवार की शाम अधिवास उत्सव के साथ पांच दिवसीय श्री राधाष्टमी महा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। यह महा महोत्सव जगतगुरु राधावल्लभ दासजी महाराज के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है। इस महा महोत्सव के दौरान 16 सितंबर की सुबह से हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ होगा। 18 सितंबर को गोस्वामी राधिका दासजी महाराज का तीरोभाव उत्सव एवं पट पूजन और 19 सितंबर की अलसुबह भगवान श्रीकृष्ण की प्रेयसी श्री राधा रानी का अभिषेक, पूजन और आविर्भाव महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान बधाई एवं अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। यह जानकारी जगतगुरु के अन्य शिष्य संत उद्धव दास ने दी। श्री राधाष्टमी महा महोत्सव में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में मिथिला के कोने-कोने से वैष्णव जन, साधु-संत एवं भक्ति संगीत के कलाकार रतनपुर पहुंच चुके हैं。
जानलेवा हमले की घटना
आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
जाले। राढ़ी में पांच युवकों पर हुए जानलेवा हमला मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी लतराहा निवासी रवि महतो बताया गया है। थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि राढ़ी पुरानी गैस गोदाम के पास संतोजीत कुमार झा समेत पांच युवकों पर लोहे के रॉड, टेंगारी और बांस के बल्ले से जानलेवा हमला किया गया था। इस मामले में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसी मामले में पुलिस ने रवि महतो को गिरफ्तार कर लिया


