महाविष्णु यज्ञ व प्राण- प्रतिष्ठा 20 से

Apr 09, 2026 12:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

दरभंगा के अतिहर बेलवा स्थित श्री रामजानकी ठाकुरबाड़ी में 20 अप्रैल से श्री महा विष्णु यज्ञ एवं दिव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन होगा। विधायक राजेश कुमार मंडल ने तैयारियों का जायजा लिया। यह यज्ञ 50 वर्षों के बाद हो रहा है, जिसमें धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और महाप्रसाद वितरण होगा।

महाविष्णु यज्ञ व प्राण- प्रतिष्ठा 20 से

दरभंगा। सदर प्रखंड के अतिहर बेलवा स्थित श्री रामजानकी ठाकुरबाड़ी में आगामी 20 अप्रैल से श्री महा विष्णु यज्ञ एवं दिव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव होगा। इसे लेकर विधायक राजेश कुमार मंडल उर्फ ईश्वर मंडल ने बुधवार को आयोजन स्थल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों के साथ तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक सलाह भी दी। विधायक श्री मंडल ने कहा कि यह आयोजन क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है। 50 वर्षों के लंबे अंतराल पर दूसरी बार इस नौ दिवसीय भव्य यज्ञ का आयोजन हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस नौ दिवसीय महोत्सव में प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार, हवन, संतों के प्रवचन, भजन-कीर्तन और महाप्रसाद वितरण जैसे धार्मिक अनुष्ठान होंगे।

20 अप्रैल को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ यज्ञ का विधिवत प्रारंभ होगा। 25 अप्रैल को मूर्तियों की दिव्य प्राण प्रतिष्ठा व 28 अप्रैल को पूर्णाहुति एवं विशाल महाभंडारा होगा। विधायक ने आयोजन समिति और स्थानीय प्रशासन से कहा कि यज्ञ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था में कोई कोताही न बरती जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।