Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsMaharani Kamsundari Devi Injured Hospitalized After Fall in Darbhanga
गिरने से महारानी कामसुंदरी देवी चोटिल ,अस्पताल में भर्ती

गिरने से महारानी कामसुंदरी देवी चोटिल ,अस्पताल में भर्ती

संक्षेप:

दरभंगा में महारानी कामसुंदरी देवी (93) गिरने से घायल हो गई हैं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, रविवार सुबह बाथरूम से...

Wed, 10 Sep 2025 03:25 AMNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

दरभंगा। दरभंगा महाराज डॉ. सर कामेश्वर सिंह की अंतिम जीवित धर्मपत्नी महारानी कामसुंदरी देवी (93) गिरने से चोटिल हो गई हैं। उन्हें उपचार के लिए दरभंगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। महारानी कामसुंदरी देवी के पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि गत रविवार को सुबह में बाथरूम से निकलने के क्रम में वे फिसलकर गिर गईं। इससे उनके सिर से खून बहने लगा। सूचना मिलने पर डॉक्टर पहुंचे और जांच के बाद सिटी स्कैन कराने को कहा। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार सिटी स्कैन में माइनर इंज्यूरी निकली है। इसके बाद सोमवार को उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सूत्रों के अनुसार वहां उनकी स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। इस संबंध में दरभंगा राज परिवार के वारिस कुमार कपिलेश्वर सिंह ने कहा कि मुझे आज ही शाम में इसकी सूचना मिली है। मैं कल फ्लाइट से दिल्ली से दरभंगा पहुंच रहा हूं। इसके बाद अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल लूंगा। उधर, पूर्व विधायक डॉ. फराज फातमी ने मंगलवार को अस्पताल पहुंचकर महारानी का हालचाल लिया और चिकित्सकों को उनका बेहतर इलाज करने का निर्देश दिया।