Darbhanga News: मैरची गांव से शराब लोड मैजिक बरामद, धंधेबाज व चालक फरार

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

Darbhanga News: महेश कानोडिया,कुशेश्वरस्थान पूर्वी। कुशेश्वरस्थान पुलिस ने गुप्त सूचना के तहत आठ सितम्बर की रात मैरची

Darbhanga News: मैरची गांव से शराब लोड मैजिक   बरामद, धंधेबाज व चालक फरार

Darbhanga News: महेश कानोडिया,कुशेश्वरस्थान पूर्वी। कुशेश्वरस्थान पुलिस ने गुप्त सूचना के तहत आठ सितम्बर की रात मैरची गांव स्थित पोखर पर छापेमारी कर मैजिक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस के आने की आहट से धंधे में संलिप्त कारोबारी और मैजिक के चालक अंधेरे में भाग निकले। प्राप्त जानकारी के अनुसार मैजिक पर विभिन्न ब्रांड के बियर एवं विदेशी शराब के कुल 2088 बोतल बरामद हुई है। थाना अध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि मैरची पोखर पर एक मैजिक पर भरे शराब की बड़ी खेप को उतारने की तैयारी की जा रही है। सूचना के सत्यापन करने के बाद पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई।

मैरची पोखर पर बीआर 07 जीसी 8780 नंबर की मैजिक खड़ा मिला। मैजिक के तलाशी लेने पर उसपर विदेशी शराब के कार्टून थे। लावारिस अवस्था में परी मैजिक को थाने पर लाया गया।मंगलवार की सुबह कार्टन को उतार कर गिनती करने पर विभिन्न ब्रांड के बियर और विदेशी शराब के कुल 2088 बोतल विदेशी शराब मिली। बरामद शराब की बोतल में कुल 491.04 लीटर शराब आंकी गई है। उन्होंने बताया कि शराब बरामदगी के इस मामले में अज्ञात चालक और कारोबारी पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मैजिक के चेचिस नंबर से गाड़ी मालिक के नाम का पता लगा रही है। साथ ही पुलिस इस धंधे में शामिल लोगों की जानकारी भी जुटाने में लगी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsदरभंगाDarbhanga News: मैरची गांव से शराब लोड मैजिक बरामद, धंधेबाज व चालक फरार