माधव झा फिर बने दरभंगा नगर अध्यक्ष
Mar 02, 2026 01:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
दरभंगा में जदयू के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर माधव झा को नगर जिला जदयू के अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। चुनाव प्रक्रिया के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर कई प्रमुख नेता भी उपस्थित थे।

दरभंगा। बिहार प्रदेश जदयू के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार नगर जिला दरभंगा में नगर निर्वाचन पदाधिकारी मदन प्रसाद राय की व पर्यवेक्षक संजीव कुमार झा की उपस्थिति में दरभंगा नगर जिला जदयू के अध्यक्ष के रूप में माधव झा को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। चुनाव प्रक्रिया के बाद सीएम नीतीश कुमार का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। मौके पर कमरे आलम कमर, श्याम किशोर प्रधान, अशोक कुमार सिंह, वार्ड पार्षद राजीव कुमार सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद शशि चंद्र पटेल, पूर्व वार्ड पार्षद श्याम मंडल, सुनील ठारुर, अली हसन अंसारी आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


