फंदे से लटके प्रेमी-प्रेमिका, दोनों की मौत

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

संजय लाला,दरभंगा। प्रेम प्रसंग को लेकर दिल्ली में नौकरी कर रहे प्रेमी और मधुबनी की

फंदे से लटके प्रेमी-प्रेमिका, दोनों की मौत

संजय लाला,दरभंगा। प्रेम प्रसंग को लेकर दिल्ली में नौकरी कर रहे प्रेमी और मधुबनी की रहने वाली उसकी प्रेमिका ने गत 27 मई को एक ही समय पर फंदे से लटककर खुदकुशी का प्रयास किया था। घटना में प्रेमी की दिल्ली में ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर हालत में इलाज करा रही प्रेमिका ने गुरुवार देर रात डीएमसीएच में दम तोड़ दिया। बेंता थाने की पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएमसीएच पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद मृतका की मां ने शुक्रवार को बताया कि वे खुद दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी करती हैं।

उनकी बेटी मधुबनी जिले स्थित अपने गांव में दादी के साथ रहती थी। वह दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र निवासी गौरव से प्रेम करती थी। गौरव दिल्ली के रोहिणी इलाके में रहता था और जगतपुरी में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर काम करता था। मृतका की मां के अनुसार, परिजन दोनों की शादी कराने के लिए पूरी तरह तैयार थे। इसके बावजूद दोनों ने गत 27 मई को एक ही समय पर आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी वजह किसी को समझ नहीं आ रही है। ठीक उसी दिन दिल्ली में गौरव ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी थी, और इधर गांव में युवती ने भी फंदा ल गा लिया था।परिजनों ने बताया कि फंदे से उतारने के बाद युवती को इलाज के लिए पहले दिल्ली मोड़ के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें भारी-भरकम बिल थमा दिया।आर्थिक तंगी के कारण परिजन उसे वहां से डिस्चार्ज कराकर बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच ले आए। यहां गुरुवार देर रात युवती ने दम तोड़ दिया। दोहरी मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।