Darbhanga News: निखिल के लेफ्टिनेंट कर्नल बनने से गांव में हर्ष का माहौल

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

Darbhanga News: गांव के लाल निखिल कुमार झा ने आर्मी मेडिकल कोर, पुणे से लेफ्टिनेंट कर्नल का पद ग्रहण किया है। हरिहरपुर गांव में खुशी की लहर है, जहां लोग निखिल की सफलता पर उन्हें बधाई दे रहे हैं। निखिल के पिता सीआईएफ में कार्यरत हैं, और उनका चयन एएफएमसी पुणे से हुआ था।

Darbhanga News: निखिल के लेफ्टिनेंट कर्नल बनने से गांव में हर्ष का माहौल

Darbhanga News: सिंहवाड़ा/ कमतौल। गांव के लाल निखिल के लेफ्टिनेंट कर्नल बनने की जानकारी मिलते ही प्रखंड क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। सैनिकों का गांव कहे जाने वाले हरिहरपुर के निखिल ने आर्मी मेडिकल कोर, पुणे से पास आउट होकर लेफ्टिनेंट कर्नल का पद ग्रहण किया है। गांव के लाल की सफलता पर क्षेत्र के लोगों में खुशी देखी जा रही है। लोग परिजनों को बधाई दे रहे हैं। विजय कुमार झा के पुत्र निखिल कुमार झा का चयन एएफएमसी पुणे में हुआ था। वहां से पासआउट होकर आर्मी मेडिकल कोर में उन्हें लेफ्टिनेंट कर्नल बनाया गया है।

उनकी तैनाती के लिए उन्हें चंडीगढ़ भेजा गया है। निखिल के पिता सीआईएफ में हेड कांस्टेबल पद पर चेन्नई में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि उनके बड़े पुत्र निखिल ने इंटर तक की पढ़ाई बोकारो से की है। छोटा पुत्र मयंक झा देहरादून से बीटेक कर रहा है। निखिल के चाचा भी सीआईएफ में कार्यरत रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पूर्व से ही बड़ी संख्या में लोग थल, जल एवं वायुसेना के अलावा विभिन्न अर्धसैनिक बल व राज्य पुलिस में सेवा दे रहे हैं। पुत्र की सफलता पर पिता एवं परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।