Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsLNMU Senate Meeting Scheduled on January 28 to Discuss New Academic Programs
एलएनएमयू में सीनेट की बैठक 28 जनवरी को

एलएनएमयू में सीनेट की बैठक 28 जनवरी को

संक्षेप:

दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में सीनेट की बैठक 28 जनवरी को सुबह 10 बजे होगी। कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई सिंडिकेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में एआई और फॉर्सेनिक साइंस जैसे नए पाठ्यक्रमों को शामिल करने पर चर्चा की गई।

Dec 16, 2025 07:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में सीनेट की बैठक 28 जनवरी को संभावित है। कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार की शाम हाइब्रिड मोड में आयोजित सिंडिकेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से 28 जनवरी को प्रात: 10 बजे से सीनेट की बैठक का अनुमोदन किया। संभावित तिथि की घोषणा के साथ ही कुलपति ने बैठक की तैयारियों को लेकर सभी पदाधिकारियों को दक्षता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में 17 जनवरी तक बजट तैयार करने की बात पर जोर दिया गया। साथ ही 18 जनवरी तक बजट की सॉफ्ट और हार्ड कॉपी अपने पूर्ण रूपेण कलेवर में तैयार कर 19 जनवरी को होनी वाली सिंडिकेट की बैठक में प्रस्तुत करने की बात भी सहमति बनी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बैठक में सिंडिकेट सदस्यों ने एलएनएमयू सेंटर फॉर एआई एसिस्टेंस, फॉर्सेनिक एंड साइंस स्टडीज को पारित करते हुए विद्वत परिषद् और न्यू कोर्स कमेटी द्वारा व्यापक और गहन अध्ययन उपरांत अकादमिक मसौदा तैयार करने के लिए अग्रेषित किया, ताकि सीनेट की बैठक में उसे सदस्यों के समक्ष रखा जा सके। बता दें कि उक्त पाठयक्रम के अंतर्गत सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और अंडर ग्रेजुएट कोर्स शामिल होंगे। सर्टिफिकेट कोर्स 12 सप्ताह और डिप्लोमा कोर्स 32 सप्ताह का होगा। इस सेंटर के खुलने से विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा व शोध के नए आयाम स्थापित होंगे, जिनमें एआई और फॉर्सेनिक साइंस सरीखे महत्त्वपूर्ण नए कोर्सेज विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध होंगे। बैठक में प्रस्तुत प्रशासनिक और शैक्षणिक मुद्दों से संबंधित प्रस्तावों पर सदस्यों ने विचार रखे। बैठक में प्रो. बैद्यनाथ चौधरी बैजू, प्रो. दिलीप कुमार चौधरी, प्रो. विजय कुमार यादव, डॉ. धनेश्वर प्रसाद, मीना झा, डॉ. अमर कुमार, डॉ. अनिल कुमार चौधरी, डॉ. बीरेंद्र कुमार चौधरी, डॉ. गुलाम सरवर और कुलसचिव डॉ. दिव्या रानी हंसदा उपस्थित रहीं।