Darbhanga News: फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, दरभंगा
Darbhanga News: दरभंगा के लहेरियासराय में कोतवाली थाना पुलिस ने अभिरक्षा से फरार हुए शराब तस्करी के आरोपी विजय कुमार सहनी को गिरफ्तार कर लिया। बहेड़ा थाना क्षेत्र के मोहन गांव निवासी विजय को नौ अक्टूबर की रात म्यूजियम गुमती के पास 30 टेट्रा पैक विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया था। थाने में शौचालय जाने के दौरान वह पुलिस की निगरानी से बचकर फरार हो गया था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Darbhanga News: लहेरियासराय। कोतवाली थाने की पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह बहेड़ा थाना क्षेत्र के मोहन गांव का रहने वाला विजय कुमार सहनी है। पुलिस ने उसे म्यूजियम गुमती के पास गत नौ अक्टूबर की रात शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था। उसके पास से 180 एमएल की 30 टेट्रा पैक विदेशी शराब जब्त की गयी थी। उसके बाद पुलिस उसे कोतवाली थाना पर लाई थी। थाने में रहने के दौरान विजय ने शौचालय जाने की बात कही। इसी दौरान पुलिस की निगरानी से बचकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


