Darbhanga News: कमतौल:सड़क किनारे सरकारी दवाएं फेंकी मिलीं

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

Darbhanga News: कमतौल के सिरहुल्ली गांव में सरकारी दवाओं का बड़ा जखीरा सड़क किनारे पाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यह लापरवाही है क्योंकि ये दवाएं गरीब मरीजों के इलाज के लिए होती हैं। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि दवाएं कहां से आईं और किसने फेंकी।

Darbhanga News: कमतौल:सड़क किनारे सरकारी दवाएं फेंकी मिलीं

Darbhanga News: विकास कुमार,कमतौल। कमतौल-एसएच 75 पथ पर सिरहुल्ली गांव स्थित हम्प्टी डमप्टी स्कूल के दक्षिण मुख्य सड़क किनारे छह बोरे में बड़ी मात्रा में सरकारी दवाएं फेंकी हुई मिलीं। सड़क किनारे सरकारी दवाओं का जखीरा मिलने से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार फेंकी गई दवाओं में बी-कॉम्प्लेक्स सिरप, आयरन टॉनिक, कैल्सियम टैबलेट तथा विभिन्न प्रकार के मलहम शामिल हैं। दवाओं की संख्या सैकड़ों में बताई जा रही है।सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी दवाएं गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों के इलाज के लिए उपलब्ध कराई जाती हैं।

ऐसे में बड़ी मात्रा में दवाओं का इस तरह सड़क किनारे फेंका जाना गंभीर लापरवाही की ओर इशारा करता है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दवाएं कहां से लाई गईं और किसने यहां फेंका। लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।