भू-विवाद में कुदाल से किया हमला,दोनों ओर से केस दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

शैलेन्द्र कुमार, सिंहवाड़ा में भूमि विवाद के चलते अरई गांव में एक महिला पर कुदाल से हमला किया गया। घायल महिला को अस्पताल भेजा गया है। विवाद का कारण बाउंड्री निर्माण था, जिसमें दोनों पक्षों ने सिमरी थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। एक पक्ष ने जान से मारने की धमकी और मारपीट का आरोप लगाया है।

भू-विवाद में कुदाल से किया हमला,दोनों ओर से केस दर्ज

शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा । सिमरी थाना क्षेत्र के अरई गांव में भूमि विवाद में मारपीट के दौरान कुदाल से महिला के सिर पर हमला कर दिया। जिससे महिला जख्मी हो गई। जख्मी महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। जमीन व बाउंड्री निर्माण को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये। इस मामले में दोनों पक्षों ने सिमरी थाना में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराया है। एक पक्ष तिलक साह ने आवेदन में कहा गया है कि विवादित जमीन पर बाउंड्री निर्माण को लेकर कहासुनी हुई। उन लोगों ने कुदाल और अन्य हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट लगी।

घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने जान से मारने की धमकी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष के अजय साह की पत्नी रिंकू कुमारी ने आरोप लगाया है कि वह अपने घर के चारों ओर बाउंड्री वॉल का निर्माण करा रही थीं। इसी दौरान पड़ोस के लोग एकजुट होकर निर्माण कार्य रोकने लगे और दीवार तोड़ दी। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई तथा गाली-गलौज किया गया। महिला ने अभद्र व्यवहार करने एवं गले से सोने का मंगलसूत्र और बैग से करीब दो हजार रुपये छीन लेने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने कहा कि आरोपी पहले से उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा हैं। सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों ओर से एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।