सिंहवाड़ा:भूमि विवाद में दोनों ओर से 16 नामजद, एक गिरफ्तार
सिमरी थाना क्षेत्र के गौड़ा गांव में भूमि विवाद के चलते मारपीट हुई और दोनों पक्षों ने एफआईआर दर्ज कराई। मो. जुनैद की पत्नी ने छह लोगों को नामजद किया, जबकि एजाज अहमद ने भी मारपीट एवं लूटपाट का आरोप लगाया। पुलिस ने एजाज अहमद को गिरफ्तार कर लिया है, जांच जारी है।

शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। सिमरी थाना क्षेत्र के गौड़ा गांव में भूमि विवाद में मारपीट के बाद दोनों ओर से सिमरी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गौड़ा निवासी मो. जुनैद की पत्नी रौनक परवीन ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए छह लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने इस कांड के नामजद एजाज अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी ओर से गौड़ा निवासी एजाज अहमद ने भी नौ नामजद एवं एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। उसने कहा है कि पूर्व में दर्ज एफआईआर को वापस लेने का दबाव बनाते हुए आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की।एजाज
अहमद ने अपनी बहन के साथ मारपीट एवं छेड़खानी सहित घर में घुसकर लूटपाट करने का भी आरोप लगाया है। सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों मामले में अनुसंधान किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


