मिश्रौली में हरे पेड़ काटने से रोकने पर मारपीट

Mar 10, 2026 01:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

सिंहवाड़ा के मिश्रौली में भूमि विवाद के दौरान हरे पेड़ को काटने से मना करने पर आरोपितों ने अवधेश मिश्र के साथ मारपीट की। जख्मी को सिंहवाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। एफआईआर में सोनू कुमार मिश्र, नीलाम्बर मिश्र, दयानन्द मिश्र समेत अन्य पर मारपीट, लूटपाट और छिनतई के आरोप लगाए गए हैं।

मिश्रौली में  हरे पेड़ काटने से रोकने पर मारपीट

सिंहवाड़ा। सिमरी थाने के मिश्रौली में भूमि विवाद के दौरान हरे पेड़ को काटने से मना करने पर आरोपितों ने जमकर मारपीट की। मारपीट में जख्मी अवधेश मिश्र को इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जख्मी के आवेदन पर सिमरी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें गांव के ही सोनू कुमार मिश्र, नीलाम्बर मिश्र, दयानन्द मिश्र, संतोष मिश्र, मनोहर मिश्र, विक्की मिश्र व अनुराग मिश्र को नामजद किया गया है। एफआईआर में मारपीट के साथ लूटपाट एवं छिनतई के भी आरोप लगाए गए हैं। सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।