बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं अगले माह में संभावित

Apr 07, 2026 01:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा मई के द्वितीय सप्ताह में होगी। प्रथम वर्ष की परीक्षा जून के अंतिम सप्ताह में आयोजित की जाएगी। परीक्षा फार्म जमा करने की तिथियाँ भी घोषित की गई हैं, जिसमें दोनों वर्षों के लिए विस्तृत समय सारणी दी गई है।

बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं अगले माह में संभावित

दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में बीएड द्वितीय वर्ष (सत्र 2024-26) की परीक्षा मई के द्वितीय सप्ताह, जबकि प्रथम वर्ष (सत्र 2025-27) की परीक्षा जून के अंतिम सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है। परीक्षा विभाग ने बीएड के दोनों वर्षों के परीक्षा फार्म जमा करने की तिथि जारी कर दी है। विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग से जारी सूचना के अनुसार बीएड पार्ट टू का परीक्षा फार्म कॉलेजों में 10 से 17 अप्रैल तक जमा होगा, जबकि कॉलेज से विश्वविद्यालय के कैश काउंटर पर 18 अप्रैल तक जमा करना होगा। विलंब शुल्क के साथ कॉलेजों में 18 से 21 अप्रैल तक आवेदन जमा होगा, जबकि इन आवेदनों को विवि के कैश काउंटर पर 24 अप्रैल तक जमा करना होगा।

बीएड पार्ट वन का परीक्षा फार्म कॉलेजों में 27 अप्रैल से पांच मई तक जमा होगा, जबकि कॉलेज से विश्वविद्यालय के कैश काउंटर पर छह मई तक जमा करना होगा। विलंब शुल्क के साथ कॉलेजों में छह से नौ मई तक आवेदन जमा होगा, जबकि इन आवेदनों को विवि के कैश काउंटर पर 11 मई तक जमा करना होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।