दरभंगा में 17 केंद्रों पर होगी परीक्षा

Mar 02, 2026 08:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 11 मार्च से शुरू होगी। परीक्षा चार जिलों में 56 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। दरभंगा में 17 केंद्र बनाए गए हैं। मेजर विषयों की परीक्षा 11 से 13 मार्च तक होगी, जबकि अन्य विषयों की परीक्षाएं 14 से 30 मार्च तक आयोजित होंगी।

दरभंगा में 17 केंद्रों पर होगी परीक्षा

दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-29 की परीक्षा 11 मार्च से शुरू हो रही है। परीक्षा विवि क्षेत्रांतर्गत चार जिलों में कुल 56 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। दरभंगा में 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दरभंगा के एमएलएसएम कॉलेज केंद्र पर केएस कॉलेज एवं नागेंद्र झा महिला कॉलेज के छात्र-छात्राओं की परीक्षा होगी। बहेड़ा कॉलेज केंद्र पर जेएन कॉलेज, नेहरा एवं सब डिविजनल डिग्री कॉलेज, बेनीपुर की परीक्षा होगी। सीएम कॉलेज केंद्र पर एमएलएसएम कॉलेज की, एमआरएम कॉलेज केंद्र पर लोहिया चरण सिंह कॉलेज की, मारवाड़ी कॉलेज केंद्र पर सीएम कॉलेज की, नागेंद्र झा महिला कॉलेज केंद्र पर एमआरएसएम कॉलेज की तथा महारानी कल्याणी कॉलेज केंद्र पर महात्मा गांधी कॉलेज की परीक्षा होगी।

जेके कॉलेज, बिरौल केंद्र पर बीएमए कॉलेज, बहेड़ा कॉलेज, एसबी कॉलेज, आरजेडीएस कॉलेज एवं जेडी कॉलेज की परीक्षा होगी। महात्मा गांधी कॉलेज केंद्र पर एमकेएस कॉलेज एवं एमएमटीएम कॉलेज की, सब डिविजनल गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज केंद्र पर जेके कॉलेज एवं अयाची मिथिला महिला कॉलेज की, एमएमटीएम कॉलेज केंद्र केंद्र पर आरबी जालान कॉलेज की तथा लोहिया चरण सिंह कॉलेज केंद्र पर महारानी कल्याणी कॉलेज की परीक्षा होगी। आरबी जालान कॉलेज केंद्र पर मिल्लत कॉलेज की, मिथिला महिला कॉलेज केंद्र पर एमआरएम कॉलेज की, मिल्लत कॉलेज केंद्र पर सीएम साइंस एवं मिथिला महिला कॉलेज तथा एमकेएस कॉलेज, चंदौना केंद्र पर आरके मिश्रा कॉलेज तथा काजी अहमद डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं की परीक्षा ली जाएगी। बता दें कि 11 से 13 मार्च तक मेजर विषयों की परीक्षा आयोजित होगी। 14 एवं 16 मार्च को माइनर विषयों की, 17 एवं 18 मार्च को मल्टी डिसिल्पिनरी विषयों की, 19 एवं 24 मार्च को स्किल इनहान्समेंट कोर्स की, 25 एवं 28 मार्च को वैल्यू एडेड कोर्स तथा 30 मार्च एवं एक अप्रैल को एबिलिटी इनहान्समेंट कोर्स की परीक्षा आयोजित होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।