हर घर जोड़ो अभियान चलाया
Feb 28, 2026 12:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
दरभंगा में कुशवाहा समाज ने हर घर जोड़ो अभियान की शुरुआत की। यह अभियान परिवारों को जोड़ने और एक कुशवाहा छात्रावास के निर्माण की दिशा में कार्य करेगा। इसमें विभिन्न जनहित कल्याण योजनाओं को चलाने का भी उद्देश्य है। इसमें कई प्रमुख नेता शामिल हैं।

दरभंगा। कुशवाहा समाज की ओर से हर घर जोड़ो अभियान जिले के सभी 18 प्रखंडों में शुक्रवार से शुरू हुआ। इसमें परिवार को एक-दूसरे से जोड़ने का काम शुरू किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य है कि जिले में एक कुशवाहा छात्रावास का निर्माण हो और जनहित कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चले। अभियान में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा, दरभंगा के अध्यक्ष राम उद्गार प्रसाद, सचिव संजय कुमार कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष आरएन सिन्हा, भुवनेश्वर महतो, आशीष कुमार, बिकेयानंद कुशवाहा, तुनी लाल, दीपक, शंभू अकेला, अधिवक्ता विद्यानंद आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



