More
Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsKunwar Singh College Wins Inter College Badminton Championship at Lalit Narayan Mithila University
इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में केएस कॉलेज चैंपियन

इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में केएस कॉलेज चैंपियन

संक्षेप:

दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की इंटर कॉलेज बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में कुंवर सिंह कॉलेज की टीम ने चैंपियनशिप जीती। फाइनल में, उन्होंने एसबीएसएस कॉलेज को 3-1 से हराया। प्रधानाचार्य और क्रीड़ा पदाधिकारी ने खिलाड़ियों की मेहनत और टीम भावना की सराहना की।

Jan 07, 2026 10:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

दरभंगा,। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के इंटर कॉलेज बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में कुंवर सिंह कॉलेज की टीम चैंपियन रही। एसबीएसएस कॉलेज, बेगूसराय की टीम प्रतियोगिता की उपविजेता बनी। सीएमबी कॉलेज, घोघरडीहा में आयोजित इंटर कॉलेज बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में कुंवर सिंह कॉलेज के खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया और विजेता बन कर कॉलेज का परचम लहराया है। फाइनल मुकाबले में कुंवर सिंह कॉलेज की टीम ने एसबीएसएस कॉलेज को 3-1 से पराजित कर दिया। विजेता टीम में काजल कुमारी, दीपाली कुमारी, ब्यूटी कुमारी, रोमा कुमारी, पुष्पा कुमारी, राजनंदनी, सरिता कुमारी, पिंकी कुमारी, भारती कुमारी एवं मुस्कान कुमारी शामिल रहीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रधानाचार्य डॉ. शंभु कुमार यादव ने विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि कॉलेज की मजबूत खेल परंपरा और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। कॉलेज के क्रीड़ा पदाधिकारी डॉ. अभय कुमार ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, टीम भावना और आत्मविश्वास ने कॉलेज को गौरवान्वित किया है। कहा कि भविष्य में खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन कर कॉलेज का मान बढ़ाएंगे। इस जीत पर कॉलेज के शिक्षक डॉ. रामावतार प्रसाद, डॉ. जय कुमार झा, डॉ. अमित कुमार सिन्हा, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. संदीप झा, डॉ. प्रदीप झा, डॉ. स्वाति कुमारी, डॉ. कंचन कुमारी, प्रधान सहायक हर्षवर्धन कुमार आदि ने टीम को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।