Darbhanga News: केवटी:साढ़े तीन सौ साल से मनायी जा रही जन्माष्टमी

हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

Darbhanga News: केवटी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर उत्साह चरम पर है। भव्य कृष्ण जन्मोत्सव और मेले की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पूजा पंडाल रंग-बिरंगी रोशनी से सजाए गए हैं। मेले में लोगों के आगमन की उम्मीद है और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है। रात होते ही चौक की रौनक और बढ़ जाएगी।

Darbhanga News: केवटी:साढ़े तीन सौ साल से मनायी जा रही जन्माष्टमी

Darbhanga News: शेष नारायण झा,केवटी। प्रखंड क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर उत्साह चरम पर है। रनवे व दड़िमा चौक पर साढ़े तीन सौ साल पुरानी परंपरा के अनुसार होने वाले भव्य कृष्ण जन्मोत्सव और मेले की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। इसके अलावा खिरमा, बरही, रैयाम, छतवन और मुहम्मदपुर सहित विभिन्न गांवों में भी जन्माष्टमी को लेकर पूजा-पंडालों को आकर्षक रूप दिया गया है। रनवे चौक पर कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर विशेष आकर्षण देखने को मिल रहा है। पूजा पंडाल को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। वहीं, भक्ति गीतों और धार्मिक धुनों से पूरा वातावरण कृष्णमय होने लगा है। भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा को अंतिम रूप देने के साथ ही पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं। मेले में झूले और मिठाइयों की दुकानें आकर्षण का केन्द्र बन गयी हैं। रनवे तथा दड़िमा चौक पर बच्चों और युवाओं के लिए तरह-तरह के रंग-बिरंगे झूले लगाए गए हैं。

मेले की तैयारियां

यहां मनोरंजन के अन्य साधनों के साथ श्रृंगार सामग्री, खिलौने, मिठाइयों और स्वादिष्ट नाश्ते की दुकानें भी सज गई हैं। मेले में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। रनवे चौक स्थित पूजा मेला परिसर में निगरानी के लिए सीसी कैमरे लगाए गए हैं। इसको लेकर गुरुवार को रनवे पूजा समिति बैठक अध्यक्ष मुकेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें कमेटी के अधिकारियो, सदस्यों तथा स्वयंसेवकों को विशेष कार्य का उत्तरदायित्व सौंपा गया।

भक्ति और कार्यक्रम

बैठक में पूजा समिति के सचिव चन्द्र नारायण मल्लिक के अलावा सदस्य मौजूद थे। बैठक में श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक तैयारियां की गई हैं। पूजा-अर्चना के साथ आकर्षक पंडाल और मेले का आयोजन किया जा रहा है। शाम होते ही रंग-बिरंगी रोशनी से चौक की रौनक और बढ़ जाएगी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी व्यवस्था की गई है।

अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦केवटी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए क्या तैयारियां की गई हैं?−
रनवे व दड़िमा चौक पर भव्य कृष्ण जन्मोत्सव और मेले की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। पूजा पंडाल को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsदरभंगाDarbhanga News: केवटी:साढ़े तीन सौ साल से मनायी जा रही जन्माष्टमी