Darbhanga News: किसना ने बांटे भोजन के पैकेट
हिन्दुस्तान, दरभंगा
Darbhanga News: दरभंगा में मिर्जापुर स्थित किसना डायमंड एंड गोल्ड स्टोर ने जरूरतमंदों के बीच नि:शुल्क भोजन पैकेट वितरित किए। कार्यक्रम में लगभग सौ लोगों को भोजन दिया गया। किसना की टीम ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम जारी रखने का आश्वासन दिया।

Darbhanga News: दरभंगा। मिर्जापुर स्थित किसना डायमंड एंड गोल्ड स्टोर की ओर से जरूरतमंदों के बीच नि:शुल्क भोजन पैकेट वितरित किए गए। स्टोर के बाहर आयोजित कार्यक्रम में करीब सौ लोगों को भोजन कराया गया। कार्यक्रम में किसना की ओर से विवेक सिंह एवं मनीष मौजूद रहे। द वे के प्रमुख आशीष सिंह ने टीम को बधाई देते हुए इसे सामाजिक दायित्व की सराहनीय पहल बताया। स्टोर पार्टनर संतोष सिंह ने कहा कि आगे भी भोजन वितरण और पौधरोपण कार्यक्रम जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि ज्वेलरी सभी की पहुंच में हो और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना प्राथमिकता है।


