Darbhanga News: कुमार कपिलेश्वर सिंह ने की पूजा
हिन्दुस्तान, दरभंगा
Darbhanga News: दरभंगा में राजा सलहेस पूजा धूमधाम से मनाई गई, जिसमें युवराज कपिलेश्वर सिंह की उपस्थिति रही। पासवान समाज ने उनका स्वागत किया और पूजा में समस्तीपुर के मेघन भगत ने करतब दिखाए। पूजा समिति के अध्यक्ष और अन्य सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाया।

Darbhanga News: दरभंगा। राजा सलहेस सेवा संस्थान के तत्वाधान में राजा सलहेस पूजा रत्नोपट्टी वार्ड नौ में धूमधाम से की गयी। इस पूजा में राज दरभंगा के युवराज कपिलेश्वर सिंह भी पहुंचे। पासवान समाज की ओर से उनका अभिनंदन किया गया। दिलीप पासवान ने बताया कि कुमार कपिलेश्वर सिंह ने राजा सलहेस और चौहरमल की पूजा की। इस पूजा में समस्तीपुर के मेघन भगत ने करतब दिखाया। मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष नंदकिशोर पासवान, सचिव सुबोध पासवान, कोषाध्यक्ष ओम पासवान, पूजा संचालक सुरेश पासवान, सुबोध कुमार पासवान, दिलीप पासवान, राकेश पासवान आदि थे।


