Darbhanga News: जाले:10वीं कक्षा की छात्रा का अपहरण, प्राथमिकी

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

Darbhanga News: जाले के एक गांव में 16 वर्षीया छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। छात्रा की मां ने FIR दर्ज करवाई है, जिसमें चार लोगों को आरोपित बनाया गया है। छात्रा 7 सितंबर को स्कूल गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है और छात्रा की बरामदगी के लिए प्रयास कर रही है।

Darbhanga News: जाले:10वीं कक्षा की छात्रा का अपहरण, प्राथमिकी

Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। थाना क्षेत्र के एक गांव से 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीया छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। इस संबंध में छात्रा की मां ने स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। इसमें भटपोखड़ा के इंद्र मोहन दास के पुत्र रामनाथ दास, रामनाथ दास की पत्नी समुन्द्री देवी, दो पुत्रों अमित कुमार और कपिल दास को आरोपित बनाया गया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपित रामनाथ दास के पुत्र कपिल दास को गिरफ्तार कर लिया है। एफआईआर में अपहृत छात्रा की मां ने कहा है कि उसके पति विदेश में रहते हैं। उसकी 16 वर्षीया पुत्री जाले के एक उत्क्रमित विद्यालय में 10वीं कक्षा की छात्रा है। वह सात सितंबर को अपने स्कूल गई थी, लेकिन वह घर वापस नहीं लौटी。

परिजनों द्वारा खोजबीन

परिजनों द्वारा उसकी खोजबीन करने पर पता चला कि भटपोखड़ा के अमित कुमार के साथ उसे टेंपो में आते देखा गया था। जब छात्रा के परिजन युवक के घर भटपोखड़ा पूछताछ के लिए गए तो उसकी मां ने बताया कि दोनों कुछ देर पहले घर पर आए थे और फिर चले गए। कुछ देर बाद युवक के पिता और भाई भी वहां पहुंचे और आश्वासन दिया कि लड़की को खोजकर वापस कर देंगे, लेकिन अभी तक उसकी पुत्री घर नहीं लौटी है।

साजिश का शक

छात्रा की मां को आशंका है कि सभी आरोपितों ने साजिश के तहत उसकी पुत्री का अपहरण करवाया है और उसे कहीं छिपाकर रखा है, बाद में उसकी शादी कराने या बाहर ले जाकर बेचने की साजिश है। पूछे जाने पर थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि थाने में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। छात्रा की बरामदगी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर इस मामले में रामनाथ दास की पत्नी समुन्द्री देवी ने स्थानीय पुलिस को अपने 16 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के लापता होने तथा एक नाबालिग लड़की के परिजनों पर उसके धर्म परिवर्तन का प्रयास कराने का आठ लोगों पर आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से एफआईआर दर्ज कर न्यायोचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

सामFrequently पूछे जाने वाले प्रश्न

✦छात्रा का अपहरण कब हुआ?−
छात्रा का अपहरण 7 सितंबर को हुआ था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsदरभंगाDarbhanga News: जाले:10वीं कक्षा की छात्रा का अपहरण, प्राथमिकी