ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार दरभंगाखगड़िया के पशुपालक की गोली मार हत्या

खगड़िया के पशुपालक की गोली मार हत्या

कुशेश्वरस्थान थाने से कुछ ही दूरी पर अवस्थित असमा पुल के नीचे रविवार की रात करीब 11 बजे अपराधियों ने पशुपालक अविनाश यादव की गोली मार हत्या कर दी। मृतक खगड़िया जिले के मौरकाही बाबा टोल का रहने वाला था।...

खगड़िया के पशुपालक की गोली मार हत्या
हिन्दुस्तान टीम,दरभंगाTue, 09 Jul 2019 04:34 PM
ऐप पर पढ़ें

कुशेश्वरस्थान थाने से कुछ ही दूरी पर अवस्थित असमा पुल के नीचे रविवार की रात करीब 11 बजे अपराधियों ने पशुपालक अविनाश यादव की गोली मार हत्या कर दी। मृतक खगड़िया जिले के मौरकाही बाबा टोल का रहने वाला था। हमलावर पांच-छह की संख्या में थे। बताया जाता है कि पुरानी दुश्मनी में अविनाश के गांव के ही लोगों ने उसकी हत्या की है।

हत्या की सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। इस मामले में अविनाश के भाई लब्बो यादव के बयान पर स्थानीय थाने में कांड संख्या 170/19 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इसमें गांव के ही चांद यादव, पांडव यादव तथा भीम यादव सहित पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी है। एसडीपीओ दिलीप कुमार झा ने भी घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

असमा पुल के नीचे भैंसों को चराने आए अन्य पशुपालकों (बथनिया) ने बताया कि रात करीब सवा 11 बजे पांच-छह अपराधी बाइक से यहां पहुंचे। वे मुख्य सड़क पर मोटसाइकिल खड़ी कर पुल के नीचे आ धमके और कैलू यादव सहित कई अन्य की खोज करने लगे। इसका विरोध करने पर उन्होंने अविनाश यादव व रामेश्वर यादव सहित तीन लोगों को बांधकर ले जाना चाहा। इसी दौरान हम लोगों से उनकी भिड़ंत हो गयी। इसी क्रम में उन्होंने अविनाश को गोली मार दी और मोटरसाइकिल से भाग निकले। बताया जाता है कि गांव के ही भीम यादव से अविनाश की पुरानी दुश्मनी चल रही थी। छह माह पूर्व भीम यादव के भाई की गोली मार हत्या कर दी गई थी। इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें