ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार दरभंगा घर में सूखे व गीले कचरे को रखें अलग-अलग

घर में सूखे व गीले कचरे को रखें अलग-अलग

लहेरियासराय | एक संवाददाता स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 अभियान के तहत बुधवार को नगर निगम क्षेत्र...



घर में सूखे व गीले कचरे को रखें अलग-अलग
हिन्दुस्तान टीम,दरभंगाThu, 04 Mar 2021 03:33 AM
ऐप पर पढ़ें

लहेरियासराय | एक संवाददाता

स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 अभियान के तहत बुधवार को नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों में जागरुकता को लेकर एक रैली निकाली गई। रैली लहेरियासराय कमला नेहरू पुस्तकालय से निकलकर टावर चौक होते हुए लोहिया चौक तक गई और पुन: लौटकर कमला नेहरू पुस्तकालय पहुंची। रैली में लोगों को जागरूक करने के लिए नारे भी लगाये गये। साथ ही रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। इसमें आम लोगों से अपील की गयी कि घर के कचरे के निष्पादन के लिए सूखे कचरे को नीले डस्टबिन और गीले कचरे को हरे डस्टबिन में रखें। इससे निगम को कंपोस्ट खाद बानने में सहूलियत होगी। साथ ही कई लोगों को घर में खुद से गीले कचरे से कंपोस्ट खाद बनाने का प्रशिक्षण भी दिया गया। स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 के लिए नगर निगम द्वारा जागरुकता को लेकर कमला नेहरू पुस्तकालय में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसकी शुरुआत महापौर वैजयंती देवी खेड़िया ने हस्ताक्षर कर की। महापौर ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गयी। शहर को साफ- सुथरा रखने के लिए एवं गीले कचरे से कंपोस्ट खाद बनाने के लिए रैली के माध्यम से लोगों से अपील की गयी। नगर निगम क्षेत्र को साफ, स्वच्छ और सुंदर रखने के लिये एवं नागरिकों द्वारा खुद से कचरे से कंपोस्ट खाद बनाने के लिए निकली गयी रैली में एक निजी स्कूल के बच्चे सहित महापौर, नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक नागमणि सिंह, नगर अभियंता रतन कुमार वर्मा सहित निगम के दर्जनों कर्मी मौजूद थे। रैली में एक निजी स्कूल के बच्चे सहित महापौर, नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक नागमणि सिंह, नगर अभियंता रतन कुमार वर्मा सहित निगम के दर्जनों कर्मी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें