Darbhanga News: कमतौल:फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

Darbhanga News: विकास कुमार,दरभंगा/कमतौल, हिटी। कमतौल थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव के वार्ड नंबर चार में बंद

Darbhanga News: कमतौल:फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव

Darbhanga News: विकास कुमार,दरभंगा/कमतौल, हिटी। कमतौल थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव के वार्ड नंबर चार में बंद कमरे में फंदे से लटके मिले नवविवाहिता के शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को डीएमसीएच में कराया गया। मृतका की पहचान मुख्तार महतो की पत्नी निरसी देवी (25) के रूप में की गई है है। परिजनों ने बताया कि एक वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। पति चेन्नई में मजदूरी करता है। पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद मृतका के भाई सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना क्षेत्र के बलहा मकसूदपुर जनकपुर रोड निवासी अजय कुमार महतो ने बताया कि शादी के बाद निरसी देवी अपनी सास के साथ गांव में रह रही थी।

उन्होंने बताया कि रविवार रात सोने के बाद सोमवार सुबह 10 बजे तक जब निरसी के कमरे का दरवाजा खटखटाते के बाद नहीं खुला तो सास ने दरार से झांककर देखा। निरसी को फंदे से झूलते देख रोने-पीटने लगी। इसके बाद पड़ोसियों ने मायके के लोगों को फोन से जानकारी दी।इसके बाद मृतका के भाई की मौजूदगी में कमतौल थाने की पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। उन्होंने बताया कि एस्बेस्टसनुमा घर की छत के बांस के धरंग से लाल दुपट्टे के सहारे शव जमीन से छह इंच ऊपर लटका था। उन्होंने बताया कि निरसी ने खुदकुशी किस कारण की है, नहीं जानते। उसकी मौत का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की छानबीन से ही हो पाएगा। इस मामले में सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाने के बलहा मकसूदनपुर निवासी रामा महतो के आवेदन पर कमतौल थाने में यूडी कांड दर्ज किया गया है। आवेदन में उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष उनकी पुत्री की शादी मुख्तार महतो से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद दामाद मजदूरी करने बाहर चला गया, जिसके बाद पुत्री घर में अकेली रहती थी। सोमवार की शाम ग्रामीणों से सूचना मिलने पर वह पहुंचे तो पुत्री लाल कपड़े के फंदे से लटकी मिली। उन्होंने आवेदन में किसी पर संदेह नहीं जताते हुए पुत्री के आत्महत्या करने की बात कही है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी के निर्देश पर एलटीएफ प्रभारी राजकिशोर सिंह व सअनि मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsDarbhanga News: कमतौल:फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव