पीएम मोदी पर टिकी है विश्व की निगाहें: मांझी
गौड़ाबौराम में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संस्थापक जीतन राम मांझी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एक चमत्कारी व्यक्तित्व हैं। उन्होंने बिहार में विकास के लिए मोदी की कृपा की सराहना की और नीतीश सरकार के...

गौड़ाबौराम। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संस्थापक व केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक चमत्कारी व्यक्तित्व हैं । उनकी ओर पूरे विश्व की निगाहें टिकी हुई है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि देश आज मजबूत हाथों में है। प्रधानमंत्री की बिहार पर बड़ी कृपा है जिसके चलते बिहार का चहुंमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने बिहार की नीतीश सरकार को भी काम करने वाली सरकार बताया। हालांकि मुख्यमंत्री के रूप में मेरे कार्यकाल में लिए गए फैसलों को लागू करने में थोड़ी कंजूसी की गई। गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र के नारी रनपरती मैदान में आयोजित दलित अतिपिछड़ा अल्पसंख्यक सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए श्री मांझी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विकास के लिए बिहार को लाखों-करोड़ों की सौगात दी है।
नीतीश सरकार अच्छे तरीकों से विकास का काम रही है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में हमारे विधायकों की संख्या 20 से 25 होगी तो मेरे तरफ से लिए गए फैसलों को लागू करवाने में सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे के बाद वे पूर्व विधायक डॉ. इजहार अहमद को अपने दल का उम्मीदवार बनायेंगे। उन्होंने नीतीश सरकार के 125 यूनिट बिजली शुल्क माफ करने की फैसले की सराहना की और कहा कि गरीबों की कुल खपत माफ किया जाना चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




