90 फीसदी से अधिक अंक वाले बच्चे सम्मानित

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

जेसीआई दरभंगा मिडटाउन ने रविवार को समाहरणालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 95 छात्रों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डीएम कौशल कुमार ने छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने और मोबाइल का सही उपयोग करने की सलाह दी।

90 फीसदी से अधिक अंक वाले बच्चे सम्मानित

राजीव रंजन झा,दरभंगा। जेसीआई दरभंगा मिडटाउन की ओर से रविवार को समाहरणालय स्थित डॉ. आंबेडकर सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उन बच्चों को सम्मानित किया गया जिन्होंने वर्ग 10 व 12 में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किये हैं। मुख्य अतिथि डीएम कौशल कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीएम श्री कुमार, एडीएम आपदा प्रबंधन सलीम अख्तर, एडीएम राजस्व मनोज कुमार, डीईओ वीएन ठाकुर, रेडक्रॉस सोसाइटी के राज्य प्रतिनिधि डॉ. राम बाबू खेतान व संरक्षक सदस्य नीरज खेड़िया के साथ संस्था के अध्यक्ष प्रथम मित्तल, सचिव उधव खेड़िया, शुभम चौधरी व कार्यक्रम संयोजक प्रेयेष पोद्दार ने किया।अध्यक्ष

प्रथम मित्तल ने कहा कि यह संस्था हमेशा किसी एक समुदाय के लिए नहीं बल्कि दरभंगा जिले के हर वर्ग के हर समुदाय के लोगो के लिए कार्य करेगी। अभी संस्था ने हाल में ही दो मध्य विद्यालयों में आरओ लगवाया है ताकि बच्चे स्वच्छ पानी पी सकें। उन्होंने कहा कि इस समारोह में 95 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डीएम श्री कुमार ने कहा कि बच्चों को चाहिए कि वे किसी के बहकावे में न आकर पढ़ाई पर ध्यान देते हुए अपना टारगेट बनायें कि उन्हें किस क्षेत्र में पढ़ाई करनी है। आज के जीवन में मोबाइल या इंटरनेट को पढ़ाई के लिए उपयोग में लाएं, रील या अन्य चीजों के लिए नहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के शुभम चौधरी, शालीन पंसारी, गौरव सिंह, पारूष चौधरी आदि के साथ रेडक्रॉस, दरभंगा के कोषाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार ने अहम भूमिका निभाई। धन्यवाद ज्ञापन सचिव उधव खेड़िया ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।