
बेनीपुर में दो दर्जन सड़क परियोजनाओं की हुई जांच
बेनीपुर में ग्रामीण कार्य विभाग ने 24 जर्जर सड़कों के मरम्मत कार्य की जांच की। डीएम कौशल कुमार के आदेश पर बीडीओ और अन्य अधिकारियों ने स्थिति का आकलन किया। निर्माण एजेंसी को शीघ्र कार्य शुरू करने का...
बेनीपुर। ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल बेनीपुर क्षेत्र के 24 जर्जर सड़कों के मरम्मत कार्य और कार्यस्थल पर बोर्ड लगाने के मामले की जांच शनिवार को जांच टीम ने की। डीएम कौशल कुमार के आदेश पर बीडीओ प्रवीण कुमार, सीओ अश्विनी कुमार, राजस्व अधिकारी वरुण कुमार गुप्ता एवं विभागीय सहायक अभियंता ने की।सूत्रों के मुताबिक बेनीपुर प्रखंड व नगर परिषद क्षेत्र के 24 आरडब्ल्यूडी की क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कार्य विभाग द्वारा निर्माण एजेंसी को शीघ्र शुरू करने का आदेश दिया गया था। साथ ही कार्य स्थल पर बोर्ड भी लगवाने का आदेश दिया गया था। इसका अनुपालन कितना हुआ है इसकी जांच करने का आदेश डीएम ने दिया ।

जांच टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश जगह पर प्रारंभिक कार्य शुरू किया गया है तथा बोर्ड लगाया गया है। कुछ जगहों पर कार्य शीघ्र चालू करने का आदेश दिया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


