ऑक्सीजन जेनरेट प्लांट नहीं चलने की होगी जांच
बेनीपुर के अनुमंडलीय अस्पताल में महीनों से ऑक्सीजन जेनरेट प्लांट नहीं चल रहा है। सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार ने निरीक्षण के दौरान इस मामले की जांच की बात कही। उन्होंने अस्पताल में मार्केट से ऑक्सीजन सिलेंडर मंगाने पर भी सवाल उठाए। निरीक्षण में ओपीडी में 293 मरीजों की स्थिति की भी जांच की गई।

बेनीपुर। ऑक्सीजन जेनरेट प्लांट के अनुमंडलीय अस्पताल बेनीपुर में महीनों से नहीं चलने तथा मार्केट से सिलेंडर में ऑक्सीजन अस्पताल में आने के मामले की जांच की जाएगी। ये बातें सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार ने शनिवार को अनुमंडलीय अस्पताल के निरीक्षण के बाद कही। उनसे यह पूछने पर कि अस्पताल में ऑक्सीजन जेनरेट प्लांट वर्षो पूर्व लगने के बाद भी मार्केट से मांगना क्या उचित है, उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि यह जांच का विषय है। निरीक्षण के दौरान ओपीडी में 293 मरीजों के निबंध की जांच की। गर्भवती की स्वास्थ्य जांच, डिलेवरी रूम की सफाई, रोगी कक्ष, सामान्य व इमरजेंसी वार्ड का भी निरीक्षण किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


