सड़क मेंटेनेंस कार्य की जांच
विजय राय, बेनीपुर। ग्रामीण कार्य विभाग ने बेनीपुर की तीन सड़कों की मेंटीनेंस में कथित अनियमितताओं की जांच की। विधायक विनय कुमार चौधरी की शिकायत पर चार सदस्यीय टीम ने सड़क की गुणवत्ता की जांच की। स्थानीय लोगों से पूछताछ और मटेरियल के नमूने लिए गए। जांच में तीनों सड़क के रखरखाव का विवरण सामने आया।

विजय राय,बेनीपुर। ग्रामीण कार्य विभाग बेनीपुर के तीन सड़कों की मेंटीनेंस कार्य में कथित अनियमितता बड़तने की जांच गुरुवार को चार सदस्यीय टीम ने की तथा इसकी रिपोर्ट विभागीय उच्चाधिकारी को भेजने की बात कही गई। क्षेत्रीय विधायक सह विधानसभा सचेतक प्रो विनय कुमार चौधरी के शिकायत पर गुणवत्ता नियंत्रण अंचल दरभंगा के अधीक्षण अभियंता अरुणा कुमारी, कार्यपालक अभियंता रामनाथ चौधरी सहित दो विभागीय अधिकारी जांच टीम में शामिल थे। सूत्रों के मुताबिक बहेड़ा आरसीडी सड़क से बलनी, पोहद्दी दुर्गा मंदिर से घेरुख एवं नंदापट्टी से आरडब्लूडी सड़क की अनुरक्षण कार्य में हुई कथित गड़बड़ी की जांच की गई। जगह-जगह सड़क की खुदाई कर मटेरियल का नमूना जांच के लिए लिया गया।
साथ ही जांच टीम ने स्थानीय लोगों से गहन पूछताछ की।सूत्रों के मुताबिक तीनों सड़क की नवीकरण व मरम्मत कार्य निर्माण एजेंसी के माध्यम से कुछ वर्ष पूर्व किया गया। इसकी रखरखाव कार्य की खानापूरी करने पर स्थानीय लोगों ने विधायक से शिकायत किया। इस मामले को गंभीरता से लेकर विधायक ने तीनों सड़क की जांच उच्च स्तरीय करवाने की मांग की थी। तीनों सड़क की जांच में टीम को भरदिन समय बिताना पड़ा। जांच कार्य में टीम को सहयोग देने में ग्रामीण कार्य प्रमंडल बेनीपुर के कार्यपालक अभियंता प्रेमचंद्र झा, सहायक अभियंता सुनील कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी लगे थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


