कहरिया एवं भालपट्टी की टीम विजेता
दरभंगा में अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दूसरे दिन वॉलीबॉल, म्यूजिकल चेयर और कबड्डी जैसी प्रतियोगिताएँ हुईं। बालक वर्ग में कहरिया और पीजी हॉस्टल ने...
Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाSun, 31 Aug 2025 03:54 AM

दरभंगा। अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को आउटडोर एवं इंडोर विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। वॉलीबॉल बालक वर्ग में कहरिया विजेता एवं पीजी हॉस्टल उपविजेता रहे। बालिका वालीबॉल में भालपट्टी विजेता एवं रन्ना की टीम उप विजेता रही। म्यूजिकल चेयर में प्रथम स्थान सीताराम पासवान, द्वितीय स्थान वीरेंद्र प्रसाद सिंह एवं तृतीय स्थान हरे राम ने प्राप्त किया। कबड्डी बालक में एसजी क्लब सिनुआर गोपाल विजेता रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




