मई के दूसरे सप्ताह में दरभंगा आएंगे राज्यपाल

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

लनामिवि के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी के आदेश से पीजी राजनीति विज्ञान विभाग में 'भारत रत्न डॉ. बीआर आंबेडकर चेयर' के अंतर्गत 'भारतीय ज्ञान परंपरा का अन्वेषण और डॉ. बीआर आंबेडकर के विचार' विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन मई के दूसरे सप्ताह में जुबली हॉल में किया जाएगा।

मई के दूसरे सप्ताह में दरभंगा आएंगे राज्यपाल

राजीव रंजन झा, दरभंगा। लनामिवि के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी के आदेश से पीजी राजनीति विज्ञान विभाग में संचालित ‘भारत रत्न डॉ. बीआर आंबेडकर चेयर’ के तत्वावधान में ‘भारतीय ज्ञान परंपरा का अन्वेषण और डॉ. बीआर आंबेडकर के विचार’ विषय पर मई के दूसरे सप्ताह में दो दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन जुबली हॉल में किया जाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन तथा जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल लेफ्टिनेंट मनोज सिन्हा भी भाग लेंगे। सेमिनार की तैयारी के उद्देश्य से मंगलवार को पीजी राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजन समिति की बैठक विभाग में आयोजित की गई।

निर्णय लिया गया कि सेमिनार के लिए कुलपति से दिशा-निर्देश प्राप्त कर कोर कमेटी, सलाहकार समिति, स्वागत समिति, भोजन एवं आवास समिति, मंच सज्जा एवं स्थल समिति, पहचान पत्र समिति तथा तकनीकी समिति आदि का गठन कर लिया जाए।विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार चौधरी व संयोजक डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि इस सेमिनार में संसाधन पुरुष के रूप में महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव, हिमालया विश्वविद्यालय, उत्तराखंड के कुलपति प्रो. काशीनाथ जैना, रॉयल होलोवे विश्वविद्यालय, लंदन से डॉ. अरविन्द कुमार, काशी विद्यापीठ के राजनीति विज्ञान के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. सतीश कुमार, बीएचयू से राजनीति विज्ञान विभाग के प्रो. आरआर झा, मिथिला विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. जीतेन्द्र नारायण तथा आंबेडकर चेयर के संरक्षक प्रो. अनिल कुमार झा आदि उपस्थित होंगे।बैठक में आंबेडकर चेयर के निदेशक, विभागाध्यक्ष और सेमिनार के संयोजक डॉ. मनोज कुमार, आयोजन सचिव डॉ. उमाकान्त पासवान, कोषाध्यक्ष डॉ. रघुवीर कुमार रंजन, संयुक्त सचिव डॉ. नीतू कुमारी, डब्ल्यूआईटी के निदेशक प्रो. अजय नाथ झा, पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. मुनेश्वर यादव, डॉ. मुकुल बिहारी वर्मा, एनएसएस समन्वयक डॉ. आरएन चौरसिया, पीजी एथलेटिक्स की अध्यक्ष डॉ. प्रियंका राय, खेल पदाधिकारी डॉ. अमृत कुमार झा आदि उपस्थित हुए।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।