Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsInter-College Basketball Championship Begins at Maharani Kalyani College
एमके व केएस कॉलेज की टीम अगले चक्र में

एमके व केएस कॉलेज की टीम अगले चक्र में

संक्षेप:

दरभंगा में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई महारानी कल्याणी कॉलेज में इंटर कॉलेज बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में महिला और पुरुष दोनों टीमों ने भाग लिया। पहले दिन के मैच में महारानी कल्याणी कॉलेज और कुंवर सिंह कॉलेज की टीमों ने जीत हासिल की। खेल के महत्व और खिलाड़ियों के उत्साह को बढ़ाने पर जोर दिया गया।

Nov 19, 2025 01:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

दरभंगा,। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई महारानी कल्याणी कॉलेज में मंगलवार को इंटर कॉलेज बास्केटबॉल प्रतियोगिता (महिला व पुरुष) का शुभारंभ हुआ। प्रधानाचार्य डॉ. मो. रहमतुल्लाह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विवि के पीजी एथलेटिक्स की अध्यक्ष डॉ. प्रियंका राय ने नारियल फोड़कर प्रतियोगिता का आगाज किया। प्रतियोगिता में महारानी कल्याणी कॉलेज, कुंवर सिंह कॉलेज एवं नागेंद्र झा महिला कॉलेज की महिला टीम शामिल हो रही हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन लीग मैच में महारानी कल्याणी कॉलेज एवं कुंवर सिंह कॉलेज की टीम ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया। पुरुष वर्ग के अंतर्गत पहले दिन फैंसी मैच का आयोजन किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुरुष वर्ग के सभी लीग, सेमीफाइनल एवं फाइनल मैच बुधवार को खेले जाएंगे। प्रतियोगिता शुरू होने से पूर्व अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। प्रधानाचार्य डॉ. मो. रहमतुल्लाह ने कहा कि कॉलेज को लगातार दूसरी बार इस प्रतियोगिता की मेजबानी का मौका मिला है। जीत और हार दोनों खेल के ही पहलू हैं। जो खेलेगा, वही जीतेगा और हारेगा। इसीलिए सबसे ज्यादा जरूरी है खेल भावना का परिचय देना। मुख्य अतिथि डॉ. राय ने कहा कि खेल से न केवल तन, बल्कि मन भी स्वस्थ रहता है। खेल हमारे व्यक्तित्व में निखार लाता है। समय बदल चुका है। अब खेल हमें सफलता की ऊंचाई तक पहुंचाने में सक्षम है। मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना भी लागू है। लनामिवि के भूसंपदा पदाधिकारी डॉ. कामेश्वर पासवान ने कहा कि खेल के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। सरकार खेल को लेकर सतत प्रयत्नशील है। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि दबाव में बिखरना नहीं, बल्कि निखरना है। जो टीम इसे मेंटेन रख लिया, जीत उसकी पक्की है। कॉलेज के खेल पदाधिकारी डॉ. सुरेश चंद्र ने कहा कि खेल व खिलाड़ियों के प्रति कॉलेज प्रशासन दृढ़ संकल्पित हैं। खेल में करियर का भी काफी स्कोप है। रेफरी के रूप में जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव आशीष कुमार व तकनीकी विशेषज्ञ के रुप में अमित कुमार चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस पदाधिकारी डॉ. रीता कुमारी ने किया। मैच की कमेंट्री डॉ. रंजीत कुमार एवं डॉ. पंकज कुमार ने किया। इस दौरान कॉलेज के सभी शिक्षक, कर्मी सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।