
बेनीपुर में सात परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
बेनीपुर अनुमंडल में इंटर बोर्ड परीक्षा में 273 में से 7 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। एसडीपीओ और अन्य अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। बिरौल में, 765 में से 756 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 9 अनुपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
बेनीपुर। बेनीपुर अनुमंडल में तीन परीक्षा केंद्रों पर इंटर बोर्ड परीक्षा में 273 में सात परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सभी परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण एसडीपीओ बासुकीनाथ झा, डीसीएलआर अविनाश कुमार सिंह व सीडीपीओ रंजीत कुमार ने किया। सरकारी डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक मो मशकूर आलम खान ने बताया कि प्रथम पाली बायोलॉजी विषय में 125 में तीन अनुपस्थिति व द्वितीय पाली इकोनॉमिक्स में 11 परीक्षार्थी शामिल हुए। आदर्श परीक्षा केंद्र बहेड़ा कॉलेज बहेड़ा के केंद्राधीक्षक पुतुल कुमारी ने बताया कि प्रथम पाली में 67 में दो व दूसरी पाली में नौ में एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय बेनीपुर के केंद्राधीक्षक अजहर इमाम नकवी ने बताया कि प्रथम पाली में 54 में एक व दूसरी पाली में सात परीक्षार्थी शामिल हुए।
बिरौल में नौ परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित बिरौल। अनुमंडल के सभी परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को पहले दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संपन्न हुई। सभी 10 केंद्रों पर दोनों पालियों में 765 में 756 परीक्षार्थी शामिल हुए। नौ परीक्षार्थी अनुपस्थिति रहे। एसडीओ शशांक राज ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रथम दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है। इसमें खलल उत्पन्न करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




